{"_id":"610a67888ebc3ebda642cc33","slug":"old-age-man-died-in-suspicious-condition-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, बेटे ने लगाया बहनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग का शव, बेटे ने लगाया बहनों पर हत्या का आरोप
Wed, 04 Aug 2021 03:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:40 PM IST
सार
बुजुर्ग कि मौत प्रॉपर्टी को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या तीन में निर्मला देवी पत्नी जयनाथ ग्राम हरिलवा थाना झंगहा किराए के मकान मे रहती है। शनिवार की शाम को उसके पिता रामनाथ (85) पुत्र कोदई को दूसरी बेटी चन्द्रकला देवी पत्नी पारस नाथ ने निर्मला के घर पर भेज दिया। मंगलवार की रात में करीब पौने दस बजे संग्दिध परिस्थितियों मे मौत हो गई। बुजुर्ग कि मौत प्रॉपर्टी को लेकर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व सीओ जगत कन्नौजिया मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि रामनाथ निवासी ग्राम राजी जगदीशपुर थाना झंगहा के नाम से गांव में रोड पर डेढ कट्ठा जमीन व मकान है। जिसको लेकर बेटी और पुत्र में विवाद चल रहा था। शनिवार को बेटी चन्द्रकला ने अपने बेटे उपेन्द्र पुत्र पारस नाथ के नाम से जमीन का वरासत कर लिया। घर की जमीन को गांव के लल्लन धोबी को बैनामा कर दिया।
इसी प्रॉपर्टी को लेकर पुत्र अरविंद और बेटी चन्द्रकला व निर्मला के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पुत्र अरविंद ने बहन चन्द्रकला व निर्मला पर पिता को मारने का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि पिता से मिलने नहीं देती थीं। वहीं चन्द्रकला व निर्मला देवी ने आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन
बता दें कि चौरीचौरा पुलिस ने 24 जुलाई को शांति भंग मे भाई अरविंद कुमार, चन्द्रकला, निर्मला देवी व मालती देवी का चलान किया था। सभी लोगों से एसडीएम ने शपथ पत्र लिया कि कोई संपत्ति से छेड़छाड़ नहीं करेगा।
शनिवार को मृतक की पुत्री चन्द्रकला साहनी ने अपने बेटे उपेन्द्र नाथ के नाम मकान वसीयत करा लिया। डेढ कट्ठा जमीन लल्लन धोबी को बेच दिया। चौरीचौरा सीओ जगत कन्नौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।