फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   office superintendent of PG College in Maharajganj dragged from house and beaten up by miscreants

कोतवाली से 100 मीटर दूर तांडव: कॉलेज के अधीक्षक को दबंगों ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा, गुहार लगाती रही बुजुर्ग पत्नी

Wed, 15 Sep 2021 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

पांच कमरे का मकान बनवाकर विधिनाराण रहते हैं। बताया जा रहा है कि जब से इनका मकान बना है तबसे इनको प्रताणित किया जाता है। कॉलेज के कर्मचारियों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले भी इनके साथ कई बार मारपीट हो चुका है।

विज्ञापन
office superintendent of PG College in Maharajganj dragged from house and beaten up by miscreants
अधीक्षक विधिनारायण यादव की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के सुभाष नगर निवासी जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक विधिनारायण यादव को उनके आवास पर मारने- पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति उनको जमकर पीट रहा है। विधिनारायण यादव की पत्नी बचाव करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान निधिनारायण बचाव कर घर के अंदर भाग रहे हैं तो उनको खिंचकर बाहर लाकर पीटा जा रहा रहा है। मामला दो दिन पहले का है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे कॉलेज के कर्मचारियों में आक्रोश है। सभी कर्मियों एवं शिक्षकों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


विधिनारायण यादव और उनकी पत्नी सहदेई ने बताया कि घर से खिंचकर बाहर लाकर दबंगों ने जमकर पीटा, केस दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो देखने के पश्चात पीजी कॉलेज के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि विधिनारायण बैनामा लेकर पांच कमरा बनवाकर वहां रहते हैं, उन्हें बिना वजह बार-बार प्रताड़ित किया जाता है। शिक्षक संघ महामंत्री छठ्टू यादव ने कहा कि कोतवाली से महज 100 मीटर स्थित विधिनारायण के घर में घुसकर इस तरह का तांडव करना यह बताता है कि पुलिस गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. शान्तिशरण मिश्र ने कहा कि विधिनारायण यादव के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है, लेकिन राजस्व और पुलिस विभाग इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। भविष्य में कोई बड़ी घटना न घटे इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अभियुक्तों के विरूद्ध कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के महामंत्री संतोष राव ने कहा कि अभियुक्तों के विरूद्ध जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें और धाराएं बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश प्रसाद यादव, राहुल सिंह, दिवाकर सिंह, डॉ प्रशांत पांडेय सहित समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने उक्त घटना की निन्दा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने तथा मुकदमा में धारा बढ़ाने की मांग की। कोतवाल मनीष सिंह ने चार आरोपियों पर केस दर्ज होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed