{"_id":"63621d461fb625645b472079","slug":"obscene-photo-of-girl-went-viral-again-marriage-broke-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती का अश्लील फोटो फिर से हुआ वायरल, टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती का अश्लील फोटो फिर से हुआ वायरल, टूट गई शादी
Wed, 02 Nov 2022 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:03 PM IST
सार
युवती की मां के मुताबिक, दो साल पहले गांव के ही एक युवक ने धोखे से उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। फोटो को उसने बाद में वायरल कर दिया। युवती की तब से अब तक दो शादी भी फोटो की वजह से टूट चुकी है। उस समय भी पीड़ित युवती की मां ने तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के एक गांव की 18 वर्षीय युवती से छेड़खानी व सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटो वायरल होने की वजह से फिर एक बार उसकी शादी टूट गई है। इसके पहले भी शादी टूटी थी, तब थाने पर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन
समझौता हुआ था कि युवक परेशान नहीं करेगा। लेकिन, युवक ने फिर छेड़खानी की और विरोध करने पर फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
युवती की मां के मुताबिक, दो साल पहले गांव के ही एक युवक ने धोखे से उनकी बेटी की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। फोटो को उसने बाद में वायरल कर दिया। युवती की तब से अब तक दो शादी भी फोटो की वजह से टूट चुकी है। उस समय भी पीड़ित युवती की मां ने तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया था। फिर अभी एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने युवती को रास्ते में छेड़ा तो लड़की ने विरोध किया। आरोपी युवक ने फिर युवती का फोटो वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि प्रेमी युवक घर की चहारदीवारी कूदकर घर में दाखिल हुआ और युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। जब युवती की मां घर पहुंची तो युवती ने आप बीती बताई, जिसपर मां ने मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे थाना पहुंच कर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।