फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   obesity and bad routine making children sugar patients

Gorakhpur News: मोटापा और खराब दिनचर्या बच्चों को बना रहा शुगर का मरीज, जानिए डॉक्टर क्या दे रहे सलाह

Mon, 20 Feb 2023 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन प्रधान ने कहा कि डॉक्टरों की उम्र आम नागरिकों की अपेक्षा लगभग 10 साल कम होती है। इसकी मुख्य वजह तनाव है। इतना ही नहीं, 27 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक और 25 प्रतिशत की मौत का कारण कैंसर है।

विज्ञापन
obesity and bad routine making children sugar patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नए भवन, तारामंडल में रविवार को संगोष्ठी आयोजन किया गया। एंडोक्राइनोलाजिस्ट डॉ. कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि टाइप टू डायबिटीज (मधुमेह) अब 10 से 12 साल के बच्चों को भी हो रहा है। यह बीमारी पहले 40 साल से अधिक की उम्र के लोगों को होती थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों में मधुमेह का सबसे बड़ा कारण मोटापा, खराब दैनिक दिनचर्या, जंक फूड, फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और कृत्रिम पेय पदार्थ का सेवन, मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी का ज्यादा इस्तेमाल है। बच्चों को इनसे बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन प्रधान ने कहा कि डॉक्टरों की उम्र आम नागरिकों की अपेक्षा लगभग 10 साल कम होती है। इसकी मुख्य वजह तनाव है। इतना ही नहीं, 27 प्रतिशत लोगों की मौत हार्ट अटैक और 25 प्रतिशत की मौत का कारण कैंसर है। इसलिए डॉक्टरों को अपने दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगोष्ठी को आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, सचिव डॉ. अमित मिश्रा ने भी संबोधित किया। संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. ओंकार राय ने किया। इस मौके पर नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर शाही, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, डॉ. पीसी शाही आदि मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed