{"_id":"635a26ed0d52f85d3b37f364","slug":"nursing-home-operator-surrounded-by-miscreants-for-not-paying-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम संचालक को बदमाशों ने घेर कर पीटा, आरोपियों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम संचालक को बदमाशों ने घेर कर पीटा, आरोपियों की तलाश शुरू
Thu, 27 Oct 2022 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:06 PM IST
सार
कोतवाली इलाके के मेवातीपुर निवासी विकास मणि त्रिपाठी तारामंडल के पास डिसेंट अस्पताल चलाते हैं। आरोप है कि मंगलवार को घर पहुंचे थे कि आरोपियों ने रंगदारी मांगा। विकास मणि के इनकार करने पर आरोपियों ने घेरकर उनसे मारपीट की और सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में रंगदारी देने से इनकार करने पर तारामंडल रोड पर डिसेंट अस्पताल के संचालक विकास मणि त्रिपाठी को मंगलवार को बदमाशों ने घेर कर पीट दिया। आरोप है कि पहले जिला अस्पताल के पास मारपीट की गई। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से करने पर आरोपियों ने फिर एसबीआई के पास आकर घेर लिया और पिटाई की।
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस ने इस मामले में आदर्श सिंह, आदित्य सिंह, विनित सिंह, शिवम अग्रहरी, अर्चित व मोनू निषाद व अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के मेवातीपुर निवासी विकास मणि त्रिपाठी तारामंडल के पास डिसेंट अस्पताल चलाते हैं। आरोप है कि मंगलवार को घर पहुंचे थे कि आरोपियों ने रंगदारी मांगा। विकास मणि के इनकार करने पर आरोपियों ने घेरकर उनसे मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। विकास के मुताबिक, इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी आरोपियों को हो गई। इसके बाद सभी ने एसबीआई तारामंडल के पास घेर लिया और पुलिस में शिकायत करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए फिर मारापीटा। इसके बाद पीड़ित ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी।