{"_id":"5f7e11a98ebc3e9bfb48783d","slug":"nsui-student-protest-in-gorakhpur-university-gorakhpur-city-news-gkp3684915108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई : कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले-छात्रावास खोले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई : कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले-छात्रावास खोले जाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई : कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले-छात्रावास खोले जाएं
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रावासों को संचालित करने एवं छह महीने का शुल्क माफ करने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। बुधवार को पदाधिकारियों ने कुलसचिव को तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इसके बाद बैठक भी हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रहितों के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव और जिलाध्यक्ष अंशुमान पाठक ने संगठन विस्तार पर चर्चा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती देने के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिजीत पाठक, जिला प्रभारी रंजीत तिवारी, पुनीत तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, अनिल दुबे, विख्यात भट्ट, अंकित पांडेय, श्याम मिश्र, गोविंद गुप्ता, विष्णु सिंह, ऋषि यादव, अभिषेक वर्मा, आलोक सिंह, अतुल मिश्र आदि उपस्थित रहे।