{"_id":"5fe95c974c560f30631f1c26","slug":"nrmu-general-secretary-kl-gupta-elected-secretary-for-60th-time-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"104 वर्ष के केएल गुप्त 60वीं बार चुने गए नरमू के महामंत्री, बोले- 'दफ्तर मेरा घर, रेलकर्मी परिवार के सदस्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
104 वर्ष के केएल गुप्त 60वीं बार चुने गए नरमू के महामंत्री, बोले- 'दफ्तर मेरा घर, रेलकर्मी परिवार के सदस्य'
Mon, 28 Dec 2020 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
नरमू का अधिवेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
104 वर्ष के केएल गुप्त को 60वीं बार नरमू का महामंत्री चुना गया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें उन्हें सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। इसके पूर्व अधिवेशन में रेलकर्मियों के हितों से खिलवाड़, ट्रेड यूनियन को कमजोर करने की साजिश, मान्यता प्राप्त संगठन के लिए 51 प्रतिशत अनिवार्यता के विरोध में प्रस्ताव लाया गया और संगठन को मजबूत कर आंदोलन के संघर्ष का एलान किया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन के दूसरे दिन वर्चुअल रूप से जुड़े ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेड यूनियन के अधिकारों को समाप्त करना चाहती है, जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। वर्तमान सरकार मनमाने तरीके से बदलाव कर रेल कर्मचारियों को हड़ताल से वंचित करना चाहती है। यूनियन की मान्यता के लिए 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने की अनिवार्यता की जा रही है जबकि सांसद व विधायक के चुनाव में इस तरह का मापदंड नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। ऐसे प्रभावशाली कदम उठाने होंगे कि केंद्र सरकार पर दबाव बने। महामंत्री केएल गुप्त ने कहा कि सरकार मजदूरों की आवाज को दबाने के लिए नया श्रम कानून लाने जा रही है तथा पूंजीपतियों के हाथों में रेलवे को बेचने की साजिश की जा रही है। अधिवेशन में कुल 161 डेलीगेट ऑनलाइन जुड़े रहे। प्रदीप धर दुबे, वीके सिंह, एनबी सिंह, कामरान अहमद, अजय कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
अध्यक्ष : बसंत लाल चतुर्वेदी
कार्यवाहक अध्यक्ष : विश्वनाथ सिंह
उपाध्यक्ष : मुन्नीलाल गुप्ता
महामंत्री : केएल गुप्त
संयुक्त महामंत्री : ओंकार नाथ सिंह, नवीन कुमार मिश्रा, प्रदीप धर दुबे
सहायक महामंत्री : अजय कुमार वर्मा
कोषाघ्यक्ष : विनय कुमार श्रीवास्तव
‘नरमू दफ्तर मेरा घर, रेलकर्मी परिवार के सदस्य’
60वीं बार एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बने केएल गुप्त ने कहा कि जब वे रेलकर्मियों के बीच होते हैं तो उन्हें अंदर से ऊर्जा मिलती है। रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान कराना ही जीवन का लक्ष्य है। महामंत्री ने कहा- नरमू दफ्तर ही मेरा घर है और रेलकर्मी परिवार के सदस्य। बता दें कि महामंत्री केएल गुप्त के कूल्हे की हड्डी इस वर्ष जनवरी में टूट गई थी। लंबे समय तक वे अस्पताल में भर्ती रहे और उसके बाद घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ लिया। अब स्वस्थ होकर वे दोगुनी ऊर्जा से संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।