{"_id":"5ede1188d2dbf707f14c387c","slug":"nrmu-general-secretary-kl-gupt-protest-in-ne-railway-central-office-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद कार्यालय पहुंचते ही उपवास पर बैठ गए 104 साल के नरमू महामंत्री, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद कार्यालय पहुंचते ही उपवास पर बैठ गए 104 साल के नरमू महामंत्री, जानें क्या है वजह
Mon, 08 Jun 2020 03:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
धरना पर बैठे नरमू महामंत्री केएल गुप्त व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री 104 वर्ष के केएल गुप्त की जीवटता का जवाब नहीं है। पांच माह बाद कूल्हे की हड्डी ठीक होने पर पहले दिन वॉकर के सहारे अपने दफ्तर पहुंचे और पहले ही दिन कर्मचारियों की मांगों को लेकर निराजल उपवास पर बैठ गए। बोले, अब मैं रेलकर्मियों के बीच आ गया हूं, जल्द ही पहले की तरह चलने लगूंगा।
विज्ञापन
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नरमू ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के रूप में मनाया। इसी क्रम में संगठन के महाप्रबंधक कार्यालय के सामने केंद्रीय दफ्तर में धरना आयोजित किया गया।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सहायक महामंत्री नवीन मिश्रा के नेतृत्व में रेलकर्मी धरने पर बैठे। इसी बीच केएल गुप्त भी पहुंच गए और उपवास शुरू कर दिया। कहा कि महंगाई भत्ता चालू करने, रेलवे में निजीकरण और श्रम कानून में संशोधन के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन