फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now your weapons being kept safe in police station too

गोरखपुर: अब थाने में भी सुरक्षित रखे जा रहे हैं आपके असलहे, डीआईजी के आदेश पर शस्त्र जमा बॉक्स

Sun, 16 Jan 2022 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को देखते हुए, डीआईजी जे. रविंद्र ने पुलिस लाइंस में थानेदारों के साथ बैठक में लाइसेंसी असलहे जमा कराने का निर्देश जारी किया था। निर्देश पालन के क्रम में राजघाट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने जमा शस्त्रों के लिए थाने में अलग बॉक्स की व्यवस्था कर दी।

विज्ञापन
Now your weapons being kept safe in police station too
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

गोरखपुर के थानों में जमा असलहों की बेकद्री रोकने की राजघाट पुलिस की पहल अब सभी थानों के लिए मॉडल बन गई है। लोगों के जमा किए गए असलहों को सुरक्षित रखने के लिए थानों में नागरिक शस्त्र जमा बॉक्स बनाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, पहले थानों में जमा कराए गए असलहों को मालखाने में जैसे-तैसे रख दिया जाता था, इस वजह से ज्यादातर लोग पैसा खर्च कर शस्त्र दुकान पर जमा करने को मजबूर थे। इस बार भी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, डीआईजी जे. रविंद्र ने पुलिस लाइंस में थानेदारों के साथ बैठक में लाइसेंसी असलहे जमा कराने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन


निर्देश पालन के क्रम में राजघाट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने जमा शस्त्रों के लिए थाने में अलग बॉक्स की व्यवस्था कर दी। खबर है कि अब हर थाने में ही यह व्यवस्था कर दी गई है। दुकान पर असलहा जमा करने पर 500 रुपये देने होते हैं, जबकि थाने में यह काम मुफ्त में हो रहा है। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि असलहों को अलग बॉक्स में रखने की व्यवस्था से वे सुरक्षित तो रहेंगे ही, वापसी के लिए ज्यादा खोजबीन भी नहीं करनी पड़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

........
थानों में जमा कराए जाने वाले असलहों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गएा था। रेंज के सभी थानों में असलहों का रखरखाव ठीक से किया जाए, इसकी मानीटरिंग भी की जा रही है। -  जे. रविंद्र, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed