{"_id":"5f61d1058ebc3e9ae727a738","slug":"now-you-can-book-hotel-room-with-e-ticket-by-irctc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी यात्रियों को दे रही है खास सुविधा, अब ई-टिकट के साथ बुक करा सकेंगे होटल का कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी यात्रियों को दे रही है खास सुविधा, अब ई-टिकट के साथ बुक करा सकेंगे होटल का कमरा
Wed, 16 Sep 2020 06:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग: IRCTC
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे का ई-टिकट बुक करते समय ही यात्री होटल भी बुक कर सकते हैं। यही नहीं स्टेशन से होटल तक जाने के लिए टैक्सी भी ऑनलाइन बुक हो जाएगी। रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी देश के सभी बड़े शहरों में होटलों से संपर्क कर रही है। होटलों से करार तीन साल का होगा। आईआरसीटीसी यह सुविधा देने के लिए होटलों से 10 से 12 प्रतिशत कमीशन लेगी। जो सालाना देय होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर में भी होटलों से अनुबंध किया जा रहा है। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म पर सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। होटल का किराया भी सस्ता होगा।
विज्ञापन
ऐसे बुक होगा होटल का कमरा
होटल का कमरा बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की लॉगिन जरूरी है। ई-टिकट जहां बुक करते हैं वहीं होटल बुकिंग का विकल्प आएगा। लिंक पर क्लिक करते ही वह खुल जाएगा। उसमें शहर के हिसाब से होटल नाम, रूम की फीचर फोटो, किराया दिखेगा। उसमें बुक करने का विकल्प होगा, जिसपर क्लिक करते ही रूम बुक हो जाएगा और किराया ऑनलाइन जमा होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
रिफंड की सुविधा
अगर आप किसी कारणवश होटल की बुकिंग को रद्द कराना चाहते हैं तो वेबसाइट पर ही रद्दीकरण का विकल्प आएगा। जिसे क्लिक कर जरूरी सूचना भरने के बाद ओके करना है। इसके बाद होटल की बुकिंग रद्द कर दी जाएगी। आप का किराया आईआरसीटीसी सुरक्षित रख लेगा और जिस खाते से पैसा भेजा गया है उसमें कुछ चार्ज काटकर वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह टैक्सी के बुकिंग की भी सुविधा मिलेगी।