फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now treatment can be done in AIIMS from PM-CM welfare fund also

Gorakhpur News: एम्स में अब पीएम-सीएम कल्याण कोष से भी हो सकेगा उपचार

Fri, 19 Apr 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Now treatment can be done in AIIMS from PM-CM welfare fund also
गोरखपुर। एम्स ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त वित्तीय सहायता से भी मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। सबसे पहले यह सुविधा राजेश यादव नाम के मरीज को मिली है, जिन्हें पिछले 10 वर्षों से एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस और बाई लेटरल एवैस्कुलर नेकरोसिस ऑफ हिप का सामना किया है। उन्हें सीएम फंड से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसे गोरखपुर एम्स के खाते में जमा किया गया।
विज्ञापन


एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से धन मिलने के बाद बृहस्पतिवार को प्रो. अजय भारती के नेतृत्व में डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा और डॉ. नीतीश कुमार की टीम ने राजेश यादव का ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया टीम के डॉ. विजेता और डॉ. सोनम पटेल ने इस कार्य में विशेष योगदान दिया। इस पहल के तहत अन्य मरीजों को भी आर्थिक सहायता और उपचार प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें जीवन रक्षक और बहालीकरण उपचार मिल सके। एम्स प्रशासन जल्द ही अन्य सुविधाओं का भी विकास करेगा।
विज्ञापन


-----
क्यूआर कोड पर होगा भुगतान, एसबीआई के साथ होगा समझौता

गोरखपुर। एम्स ने अपने अस्पताल में भुगतान के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य भुगतान की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है। इस प्रणाली से मरीजों और अस्पताल कर्मियों का समय बचेगा और भुगतान संबंधी त्रुटियों में कमी आएगी। एम्स अपने अस्पताल प्रबंधन अप्लिकेशन को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के भुगतान गेटवे के साथ जोड़ने की तैयारी में है। इससे भुगतान प्रक्रिया और सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि इससे प्रतीक्षा समय में कमी आएगी। इलाज कराने आए लोगों को भी कम परेशानी होगी। साथ ही वित्तीय पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed