फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now trains will run at maximum speed

Railway News: अब अधिकतम गति से दौड़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों का बचेगा समय

Sat, 16 Jul 2022 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनें 110 किमी की रफ्तार से चल रहीं हैं। अब इस रूट पर अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। गोरखपुर से बस्ती तक काम पूरा भी हो गया है।

विज्ञापन
Now trains will run at maximum speed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे में ट्रेनें अधिकतम गति से दौड़ेंगी। ज्यादातर रेलवे ट्रैक को बेहतर करके उसकी क्षमता बढ़ा दी गई है। ट्रेनें अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं। इससे यात्रियों का समय बच रहा है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, हर 100 किलोमीटर की यात्रा 10 मिनट पहले पूरी हो रही है। 300 किलोमीटर की यात्रा पर 30 मिनट समय बच रहा है।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के यार्ड में भी ट्रेनों की गति बढ़ा दी है। लूप लाइन (स्टेशन व यार्ड) में भी ट्रेनें 10 किमी प्रति घंटे की जगह अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जाएंगी। गोरखपुर जंक्शन में इसे लागू भी कर दिया गया है। कई अन्य स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है।  जबकि कुछ रेल खंडों में तेजी से काम चल रहा है। इससे ट्रेनें समय से पहुंचेंगी और यात्री समय से सफर पूरा करेंगे।
विज्ञापन


 

गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड में 130 किमी होगी रफ्तार

गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनें 110 किमी की रफ्तार से चल रहीं हैं। अब इस रूट पर अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। गोरखपुर से बस्ती तक काम पूरा भी हो गया है। गोंडा जंक्शन में जल्द ही काम किया गया है। 130 किमी रफ्तार होने के बाद हाईस्पीड ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।  

इन रेल खंडों के बीच इस वर्ष बढ़ेगी गति

रेल खंड                     ट्रैक की लंबाई    गति पहले व अब
पीलीभीत-मझोला             25.54                100 से 110
लखीमपुर-मलानी             60.64                  90 से 110
भोजपुरा-पीलीभीत            30.03                100 से 100
मझोला-पकड़िया              36.58                100 से 110

2022 में इस लूप लाइन पर दोगुनी होगी रफ्तार

वाराणसी-प्रयागराज, छपरा-थावे, मऊ-शाहगंज, औड़िहार-गाजीपुर सिटी, लखनऊ-मल्हौर।

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे लाइनों के पूरी क्षमता का उपयोग किया जा सके, इसके लिए जिन रेलखंडों में अधिकतम निर्धारित गति से कम गति से ट्रेनें चल रही हैं, ऐसे सभी खंडों को चिह्नित कर गति बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। यार्डों की लूप लाइनों पर भी गति सीमा 15 से 30 किमी प्रति घंटे करने के लिए कार्य चल रहा है। इन कार्यों के होने से लाइन की क्षमता बढ़ेगी तथा समय पालन में भी सुधार होगा। यात्रियों को सहूलियत होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed