{"_id":"6a00f299f3877d8e78079601","slug":"now-the-heat-will-trouble-you-the-temperature-will-rise-by-six-to-eight-degrees-in-a-week-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1316472-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब सताएगी गर्मी, एक हफ्ते में छह से आठ डिग्री तक बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब सताएगी गर्मी, एक हफ्ते में छह से आठ डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद अब गर्मी फिर सताएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान में छह से आठ डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इस वजह से 11 व 12 मई को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। उसके बाद तीन दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इस दौरान लू चलने की आशंका नहीं है।
रविवार को तापमान अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। फिलहाल तापमान सामान्य से कम है लेकिन एक दिन पहले की तुलना में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को तापमान अधिकतम 32.9 और न्यूनतम 19.9 डिग्री रहा था।