फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now temporary driving license will be made from June 21 in gorakhpur

राहत की खबर: अब 21 जून से बनेंगे अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, 15 हजार से अधिक हैं पेंडिंग

Thu, 17 Jun 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 07:14 PM IST
सार

जिले में 15 हजार से अधिक अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस हैं पेंडिंग, 23 अप्रैल से हैं बंद।

विज्ञापन
Now temporary driving license will be made from June 21 in gorakhpur
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : File

विस्तार

गोरखपुर में 15 हजार से ज्यादा अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब संभागीय परिवहन विभाग में 21 जून से ही अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने जा रहा है। पहले अस्थायी लाइसेंस को 31 जुलाई से बनाया जाना था, लेकिन विभाग ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए तारीखों में बदलाव कर 10 दिन पूर्व ही अस्थायी लाइसेंस को बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 23 अप्रैल से लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य संभागीय परिवहन विभाग में बंद कर दिए गए थे। साथ ही वाहन से संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। जिससे किसी को परेशानी न हो। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद 31 मई से स्थायी लाइसेंस के कार्य कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए विभाग ने शुरु करा दिए। इसके बाद 16 जून से लाइसेंस के नवीनीकरण के कार्य भी शुरु हो गया।
विज्ञापन


फिर से बुक कराने होंगे स्लॉट
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि एक जुलाई से अस्थायी लाइसेंस के कार्य शुरु होने थे, लेकिन 21 जून से ही अस्थायी लाइसेंस के कार्य शुरु करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद पहले से बुक कराए गए स्लॉट को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना अवेदकों को मोबाइल पर भेज दी गई है। अब अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को फिर से स्लॉट बुक कराकर निर्धारित तिथि पर संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचना होगा। इसके साथ ही किसी भी आवेदक को बिना मास्क कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed