फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now seven flights from Gorakhpur to Delhi

Gorakhpur News: दिल्ली के लिए अब गोरखपुर से सात उड़ानें

Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now seven flights from Gorakhpur to Delhi
29 अक्तूबर से 30 मार्च तक के लिए जारी किया गया नया शेड्यूल
विज्ञापन

अहमदाबाद के लिए भी मिलेगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्थानीय एयरपोर्ट से अब दिल्ली के लिए दिन भर में सात उड़ानों की सुविधा मिलेगी। वहीं, अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। लखनऊ, कोलकाता और मुंबई के लिए दो-दो उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने 29 अक्तूबर से 30 मार्च तक के लिए नया शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि कुछ हवाई जहाजों का फेरा बढ़ाया गया है। 29 अक्तूबर से दिन भर में 15 विमान उड़ान भरेंगे। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में तीन की जगह पांच दिन उड़ान भरेगी।
वहीं, 29 अक्तूबर से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। यह जहाज सुबह 8.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और 8.45 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। दिल्ली के लिए 10.25 बजे, मुंबई के लिए 11.00 बजे, गोरखपुर-कोलकाता के लिए दूसरे, चौथे व छठें दिन 11.20 बजे, दिल्ली-लखनऊ के लिए पहले, तीसरे व पांचवे दिन 11.45 बजे उड़ान होगी। गोरखपुर-हैदराबाद के लिए दोपहर 1:55 बजे उड़ान होगी।
विज्ञापन

------
आसपास के जिलों को भी मिलेगा फायदा
गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट की संख्या बढ़ने के फायदा गोरखपुर के अलावा पड़ोसी जिलों व बिहार तथा नेपाल तक के नागरिकों को भी मिलेगा। कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के बावजूद अभी वहां कम जहाजें ही उड़ान भरती हैं। इसके चलते कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज तथा बिहार प्रांत के गोपालगंज व पश्चिमी चंपारण के भी यात्री गोरखपुर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed