फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now ranking of works of Kanungo Lekhpals will be done in Gorakhpur

गोरखपुर: कानूनगो-लेखपालों के कार्यों की होगी रैंकिंग, अच्छा काम करने पर मिलेगा पुरस्कार

Thu, 14 Oct 2021 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 02:48 PM IST
सार

अलग-अलग कार्यों के लिए मिले अंकों के आधार पर रैंक तय होगी। 20 अंकों की परीक्षा भी कराई जाएगी। अच्छी रैंक वालों को पुरस्कार मिलेगा। खराब रैंक वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Now ranking of works of Kanungo Lekhpals will be done in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब गोरखपुर जिले के सभी कानूनगो और लेखपालों की उनके काम के आधार पर रैंक बनाई जाएगी। हर माह के पहले सप्ताह में इसकी गणना की जाएगी। अलग-अलग कार्यों के लिए मिले अंकों के आधार पर रैंक तय होगी। 20 अंकों की परीक्षा भी कराई जाएगी। अच्छी रैंक वालों को पुरस्कार मिलेगा। खराब रैंक वालों पर कार्रवाई होगी। 20 नंबर की परीक्षा में राजस्व नियमावली, शासन की योजनाओं एवं सामान्य कार्यप्रणाली से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


लेखपालों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में उनके क्षेत्र के सभी भूमिहीनों का चयन करने पर पांच अंक, नहीं करने की स्थिति में शून्य अंक दिए जाएंगे। सभी मृतकों की वरासत अंकित करने की स्थिति में पांच अंक दिए जाएंगे। क्षेत्र में कोई शिकायत लंबित नहीं है तो 10 अंक मिलेंगे। 10 मामले तक लंबित होने की दशा में दो अंक दिए मिलेंगे और 10 से अधिक मामले लंबित होने पर शून्य अंक मिलेगा। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र एवं अन्य जांच प्रकरणों का निस्तारण पांच दिन में करने पर 10 अंक, सात दिन में करने पर आठ अंक, नौ दिन में करने पर पांच अंक दिए जाएंगे। इससे अधिक समय लगा तो एक भी अंक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पट्टे पर शत-फीसद कब्जा है तो 10 अंक मिलेंगे वर्ना शून्य अंक मिलेंगे। किसी लेखपाल गत एक वर्ष में यदि एक एकड़ या अधिक भूमि कब्जा से मुक्त करायी हो तो 10 अंक दिए जाएंगे, इससे कम जमीन कब्जामुक्त कराने की स्थिति में शून्य अंक दिए जाएंगे। कार्यशैली, उपस्थिति, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के लिए एसडीएम अधिकतम 20 अंक दे सकेंगे। मंगलवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित लेखपालों, कानूनगो के प्रशिक्षण में डीएम ने नई व्यवस्था के बारे में सभी लेखपालों को जानकारी दी। उन्हें प्रोत्साहित किया और समय से अपने कामों का निस्तारण करने और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो की कार्यशैली में सुधार के लिए उनकी रैंकिंग की जाएगी। विभिन्न कार्यों के आधार पर उन्हें अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। परीक्षा भी कराई जाएगी। अंक के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी, जिससे लेखपालों की कार्यशैली की पहचान हो सकेगी। लगातार बेहतर कार्य करने वाले लेखपालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed