फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now railway employees will get promotion, posting and transfer message on mobile phone

अब रेलकर्मियों को मोबाइल फोन पर मिलेगा पदोन्नति, पोस्टिंग और तबादले का संदेश, नहीं करना होगा आदेश का इंतजार

Fri, 30 Oct 2020 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Now railway employees will get promotion, posting and transfer message on mobile phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अब रेलकर्मियों को पदोन्नति, पोस्टिंग, तबादला, सेवानिवृत्त होने की तिथि सहित सभी सूचनाएं उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी। यही नहीं रेल प्रशासन की ओर से एक संदेश भी दिया जाएगा। रेल प्रशासन ने एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पर यह सुविधा शुरू कर दी है। अभी रेलवे अधिकारियों को इसके जरिए सूचनाएं मिल रहीं हैं, जल्द ही कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


रेलकर्मियों को अभी तक सूचनाएं कागजी ही मिलती थीं। कभी-कभी आदेश का इंतजार भी करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एक तरफ आदेश होगा तो दूसरी ओर वे सूचनाएं ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी का ट्रांसफर हो गया है तो उसके मोबाइल पर इस संबंध में संदेश मोबाइल फोन पर आ जाएगा। उसे नई तैनाती स्थल पर जाने के लिए रिलीव होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा प्रमोशन में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलकर्मी का जिस दिन प्रमोशन देय होगा उसी निश्चित तारीख में कर्मचारी पदोन्नति पा जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नई सुविधा से रेलकर्मियों को सभी सूचनाएं तत्काल मिल जाया करेंगी।  


ऐसे मिलेंगी सूचनाएं
हर कर्मचारी का ब्योरा एचआरएमएस के तहत ऑनलाइन दर्ज किया गया है। कर्मचारी को एक यूनिक कोड दिया गया है जिसे वेबसाइट पर डालते ही उनसे संबंधित जानकारी सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed