Good News: अब पंचायत सहायक भी बनाएंगे आयुष्मान कार्ड, निशुल्क मिलेगी सुविधा
गोरखपुर जिले में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान सभी विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का बनवाया जा रहा है। कार्ड के जरिये लाभार्थी परिवार पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज संबद्ध अस्पताल में भर्ती होकर प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रत्येक गांव में तैनात पंचायत सहायक भी अब पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। इस संबंध में सीडीओ संजय कुमार मीणा ने निर्देश जारी किया है। कहा है कि अंत्योदय कार्डधारक कोटेदार से समन्वय स्थापित कर पंचायत सहायक से आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
गोरखपुर जिले में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े के दौरान सभी विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं और सीएचओ के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का बनवाया जा रहा है। कार्ड के जरिये लाभार्थी परिवार पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज संबद्ध अस्पताल में भर्ती होकर प्राप्त कर सकते हैं।
सीडीओ ने बताया कि सभी बीडीओ को निर्देशित किया है कि पंचायत सहायकों के जरिये आयुष्मान कार्ड बनवाएं। पंचायत सहायक कोटेदारों और आशा कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर कार्ड बनाएं और आवश्यकतानुसार वीएलई केंद्र पर भी लाभार्थी को भेज कर कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। बीडीओ प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा करेंगे। सीडीओ के स्तर से भी समीक्षा की जाएगी।
ऐसे जांचें पात्रता
- निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14555 डॉयल करके।
- सूचीबद्ध अस्पताल के आरोग्य मित्र से संपर्क करके।
- नजदीकी जनसेवा केंद्र की मदद से।
ऐसे बनता है आयुष्मान कार्ड
- सूचीबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाते हैं।
- कार्ड बनवाने के लिए व्यक्तिगत पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड आवश्यक।
- परिवार की पहचान के लिए राशन कार्ड अथवा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का पत्र या परिवार रजिस्टर की नकल साथ लेकर जाएं।
इन गंभीर बीमारियों का इलाज संभव
योजना के तहत किडनी रोग, घुटना प्रत्यारोपण, कैंसर, ह्रदय रोग, मोतियाबिंद और कई प्रकार की जटिल सर्जरी की सुविधा मरीज के भर्ती होने के बाद निशुल्क दी जा रही है। पहले से कार्ड होने से वेरिफिकेशन में लगने वाला समय बच जाता है।