{"_id":"5f577a8b8ebc3e446e08dfcb","slug":"now-only-gorakhpur-and-deoria-will-be-corona-test-in-brd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बीआरडी में केवल गोरखपुर और देवरिया की होगी कोरोना जांच, इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बीआरडी में केवल गोरखपुर और देवरिया की होगी कोरोना जांच, इस वजह से लिया फैसला
Tue, 08 Sep 2020 06:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
BRD medical college
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का माइक्रोबायोलॉजी विभाग अब केवल गोरखपुर और देवरिया के नमूनों की जांच करेगा। गोरखपुर और देवरिया में कोरोना के बढ़ते हुए केस की वजह से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
अब तक गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के जांच की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग के जिम्मे थी। लेकिन अब गोरखपुर मंडल के कुशीनगर और महराजगंज जिले से आए नमूनों की जांच की जिम्मेदारी आरएमआरसी को सौंपी गई है। इसके अलावा बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच आरएमआरसी करता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुरुआती दिनों में सबसे पहले गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिलों के जांच आरएमआरसी की टीम करती थी। उसी बीच आजमगढ़ मंडल और अयोध्या जिले की जांच की जिम्मेदारी भी आरएमआरसी को दे दी गई। एक साथ कई जिलों के जांच होने की वजह से आरएमआरसी के पास काम ज्यादा हो गया था।
बढ़ गया था काम
इसे देखते हुए शासन की ओर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को जांच के लिए कहा गया। लैब में जांच शुरू होते ही गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग को दी गई। लेकिन इस बीच गोरखपुर और देवरिया में बढ़ते हुए केस की वजह से नमूनों की संख्या बढ़ा दी गई है।
इसकी वजह से कुशीनगर और महराजगंज जिले की जांच के लिए आरएमआरसी को कहा गया है। आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट व मीडिया प्रभारी डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि कुशीनगर और महराजगंज समेत बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच टीम कर रही है।
इसकी वजह से कुशीनगर और महराजगंज जिले की जांच के लिए आरएमआरसी को कहा गया है। आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट व मीडिया प्रभारी डॉ अशोक पांडेय ने बताया कि कुशीनगर और महराजगंज समेत बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच टीम कर रही है।