खुशखबर: अब एक घंटे में मिल सकेगा नया गैस कनेक्शन, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑयल ने नए गैस कनेक्शन के लिए दर-दर भटकने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें गैस कनेक्शन की अनुमति एक घंटे के अंदर ही मिल सकेगी।
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इंडियन ऑयल ने एक खास सेकेंडरी डिस्ट्रीब्यूटर डीलर मैनेजमेंट सिस्टम (एसडीएमएस) साफ्टवेयर इजाद किया है। इसकी मदद से एजेंसी संचालकों को ऑनलाइन ही पूरी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इससे एजेंसी पर गैस कनेक्शन के नाम पर होने वाली वसूली की शिकायतों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।
नई व्यवस्था से एक उपभोक्ता को सिलिंडर बुकिंग के कितने दिनों बाद मिला है, इसकी भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग कंपनी की ओर की जा सकेगी। वहीं डिलीवरी की रियल टाइम ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।
संचालक के पास सिलिंडर का कितना स्टॉक है, कितने का वितरण हुआ है। ये सारी व्यवस्था ऑनलाइन इंडियन ऑयल की तरफ से देखी जा सकेगी। इंडियन ऑयल के वर्तमान में 4 लाख 60 हजार उपभोक्ता मौजूद हैं।
क्या है एसडीएमएस साफ्टवेयर
ये इंडियन ऑयल का एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर है। कंपनी ने नए जमाने के मुताबिक सॉफ्टवेयर को तैयार कर पेपर लेस वर्क की ओर कदम बढ़ाया है। पुराने सॉफ्टवेयर सेंट्रल इंड साफ्ट से एजेंसी पूरा ब्यौरा शाम को ऑनलाइन गैस कंपनी को मुहैया कराती थी।
उसके बाद कंपनी को एजेंसी के स्टॉक की जानकारी हो पाती थी। इस सॉफ्टवेयर के तहत एक मोबाइल एप भी मौजूद है। इसकी मदद से एजेंसी संचालक अपने मोबाइल से घर बैठे या कहीं से भी अपने स्टॉक की जानकारी ले सकेंगे।
इंडेन चीफ एरिया मैनेजर मुनीष गुप्ता ने कहा कि नई जमाने के मुताबिक कंपनी ने नया एसडीएमएस सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को एक घंटे की अंदर ही नए कनेक्शन की औपचारिकताओं को पूरा किया जा सकेगा। इसके बारे में कंपनी के साथ साथ एजेंसी संचालकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।