{"_id":"61b9ba12bb115f2af263967f","slug":"now-injured-animals-will-be-treated-on-spot-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था: अब छुट्टा घायल पशुओं का होगा मौके पर इलाज, मोबाइल वैन से पहुंचेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था: अब छुट्टा घायल पशुओं का होगा मौके पर इलाज, मोबाइल वैन से पहुंचेंगे डॉक्टर
Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:19 PM IST
सार
मोबाइल वैन से पहुंचेंगे डॉक्टर, इलाज के बाद कान्हा उपवन में रखे जाएंगे पशु। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर नगर निगम बना रहा व्यवस्था।
विज्ञापन
गोरखपुर में छुट्टा पशु।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब छुट्टा घायल पशुओं का मौके पर ही इलाज हो सकेगा। इन पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन से डॉक्टर पहुंचेंगे। उपचार के बाद बीमार पशुओं को कान्हा उपवन में रखा जाएगा। पशुपालन विभाग के साथ मिलकर, नगर निगम ऐसी व्यवस्था बनाने जा रहा है।
दरअसल, नगर निगम को आए दिन घायल पशुओं के बारे में सूचना मिलती रहती है। कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से निगम इनका इलाज नहीं करा पाता है। कई बार उपचार नहीं मिलने से घायल पशु की मौत हो जाती है। ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जो काफी आस लगाकर नगर निगम को फोन करते हैं, लेकिन मदद नहीं मिलने से परेशान होते हैं। इन सब चीजों को देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पशुपालन विभाग के साथ मिलकर घायल पशुओं का मौके पर ही उपचार कराने की पहल की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के साथ वार्ता कर यह प्रावधान किया गया है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि घायल पशुओं की मौके पर चिकित्सा के लिए मोबाइल वैन की व्यवस्था की जा रही है। इस वैन में एक पशु चिकित्सक जाएंगे और घायल पशु का मौके पर ही उपचार करेंगे। इसके बाद पशु को कान्हा उपवन में रखकर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
18001803456

इन नंबर पर दें घायल पशुओं की सूचना
0551-234262118001803456