{"_id":"646dac6be7aacb36e2056d5a","slug":"now-gorakhpur-police-will-declare-reward-on-mafia-sudhir-singh-and-vinod-upadhyay-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Top Mafia: अब माफिया सुधीर सिंह व विनोद उपाध्याय पर घोषित होगा इनाम, कुर्क हो चुकी है संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Top Mafia: अब माफिया सुधीर सिंह व विनोद उपाध्याय पर घोषित होगा इनाम, कुर्क हो चुकी है संपत्ति
Wed, 24 May 2023 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 May 2023 11:50 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि विनोद उपाध्याय और सुधीर सिंह पर इनाम घोषित किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी है। सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है।
विज्ञापन
बाएं से माफिया सुधीर सिंह व विनोद उपाध्याय। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के दो और बदमाशों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो गई है। माफिया एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह और विनोद उपाध्याय पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी में है। दोनों ही बदमाशों पर पुराने केस में कोर्ट से चार अप्रैल 2023 को ही गैर जमानतीय वारंट (एलबीडब्ल्यू) जारी है, जिसके बाद सुधीर नेपाल और विनोद की लोकेशन राजधानी में मिली है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह पर वर्ष 2004 में आईपीसी 392 और 311 के तहत दर्ज मुकदमे में वारंट जारी हुआ है, जबकि विनोद उपाध्याय के खिलाफ साल 2010 में दर्ज हुए मुकदमे में वारंट जारी हुआ है। वारंट जारी होने के बाद से ही क्राइम ब्रांच और शाहपुर थाने की पुलिस उनकी तलाश में छापा मार रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा सकी है।
विज्ञापन
माफिया सुधीर सिंह पर अलग-अलग थानों में कुल 36 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, वारंट जारी होने के बाद पुलिस सुधीर के कई ठिकानों पर छापा मार चुकी है। खबर है कि सुधीर ने नेपाल के कैसिनों और होटल में भी पैसा लगाया है। सुधीर ज्यादातर नेपाल में ही रह रहा है। वहीं, विनोद उपाध्याय पर 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सूत्र बताते हैं कि विनोद उपाध्याय लखनऊ और दिल्ली में अपना पांव पसार रहा है, यहां पर जमीन और अन्य व्यापार में अपना पैसा लगाया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ये हैं गोरखपुर के छह यूपीएससी टॉपर, अपने दम पर बन गए IAS
Trending Videos
गोरखपुर के टॉप टेन माफिया
1. राघवेंद्र यादव
2. विनोद उपाध्याय
3. राकेश यादव
4. शैलेंद्र प्रताप सिंह
5. राधे उर्फ राधेश्याम यादव
6. सत्यव्रत राय
7. सुभाष शर्मा
8. अजीत शाही
9. प्रदीप सिंह
10. सुधीर सिंह