{"_id":"62ecbf0a75e2ad25ad24c829","slug":"now-gomti-nagar-express-will-run-from-15-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: अब 15 अगस्त से चलेगी गोमती नगर एक्सप्रेस, छह ट्रेनों के संचलन तिथि में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: अब 15 अगस्त से चलेगी गोमती नगर एक्सप्रेस, छह ट्रेनों के संचलन तिथि में किया बदलाव
Fri, 05 Aug 2022 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:26 PM IST
सार
गोरखपुर से चलने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 15 अगस्त से चलाई जाएगी। इसके साथ छह और ट्रेनों के संचलन तिथि में बदलाव किया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से चलने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 15 अगस्त से चलाई जाएगी। इसके साथ छह और ट्रेनों के संचलन तिथि में बदलाव किया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों के संचलन तिथि में बदलाव
अब रोजाना चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
विज्ञापन
इन ट्रेनों के संचलन तिथि में बदलाव
- गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 05 अगस्त के स्थान पर 12 अगस्त से चलाई जाएगी।
- नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 05 अगस्त के स्थान पर 12 अगस्त से चलाई जाएगी।
- गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त से चलाई जाएगी।
- सीवान-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 06 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त से चलाई जाएगी।
- गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 08 अगस्त के स्थान पर 15 अगस्त से चलाई जाएगी।
- गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 09 अगस्त के स्थान पर 16 अगस्त से चलाई जाएगी।
अब रोजाना चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
- गोरखपुर-पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 07 अगस्त के स्थान पर 14 अगस्त से सप्ताह में पांच दिन के स्थान पर प्रतिदिन चलाई जाएगी।