फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now electricity is being used in washing pits instead of generators

Gorakhpur News: अब वाशिंग पिट में भी जनरेटर की जगह हो रहा बिजली का प्रयोग

Wed, 22 May 2024 05:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Now electricity is being used in washing pits instead of generators
- ट्रेनों की धुलाई के दौरान लगातार हाई स्पीड डीजल से चलता था जनरेटर
विज्ञापन


- 740 वोल्ट विद्युत उपकरणों के प्रयोग से रेलवे को हुआ फायदा



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) रेकों के पिट अनुरक्षण के दौरान जेनरेटर सेट के स्थान पर 750 वोल्ट विद्युत आपूर्ति का प्रयोग शुरू किया है। जेनरेटर सेट के स्थान पर विद्युत आपूर्ति का उपयोग करने से व्यय में कमी आई है। साथ ही इससे प्रदूषण भी कम हो रहा है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक एलएचबी रेकों के पिट अनुरक्षण के दौरान जेनरेटर सेट का प्रयोग होता था। एलएचबी रेक के पिट अनुरक्षण कार्य में अधिक समय लगता है। इस वजह से जेनरेटर सेट में हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) की खपत भी अधिक होती थी। इसकी जगह अब पूर्वोत्तर रेलवे के 21 वाशिंग पिटों पर एलएचबी कोचों के अनुरक्षण का कार्य 750 वोल्ट विद्युत आपूर्ति से किया जा रहा है। इससे 1211.429 किलो लीटर हाई स्पीड डीजल की बचत हुई है।
विज्ञापन

इससे वित्त वर्ष 2023-24 में 11.15 करोड़ के रेल राजस्व की बचत हुई है। इसके अलावा 63 जोड़ी ट्रेनों को 85 रेकों में हेड ऑन जेनरेशन (एचओजी) तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे 17326.391 किलो लीटर हाईस्पीड डीजल की बचत हुई है। इससे वित्त वर्ष 2023-24 में 159.50 करोड़ के रेल राजस्व की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed