{"_id":"5ec28fb78ebc3e9031065b0e","slug":"now-drone-will-be-monitored-in-gorakhpur-for-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: अब गोरखपुर में ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल डिस्टेंसिंग का ऐसे होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: अब गोरखपुर में ड्रोन से होगी निगरानी, सोशल डिस्टेंसिंग का ऐसे होगा पालन
Mon, 18 May 2020 07:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 07:07 PM IST
सार
- सिटी मजिस्ट्रेट की पहल, रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रहेगी मंडी में विशेष नजर
- निगरानी के लिए मंडी में 13 सीसीटीवी कैमरे व 18 पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का हर जगह कड़ाई से पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन का जोर है। इसी क्रम में मंडी प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने दो ड्रोन कैमरों से सोशल डिस्टेंसिंग की निगरानी शुरू कराई है।
विज्ञापन
ये ड्रोन कैमरे रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच थोड़े-थोड़े अंतराल पर उड़ाए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि रात में ही सब्जी और फलों के ज्यादातर ट्रक मंडी पहुंचते हैं। भोर में तीन बजे से मोहल्लों में सब्जी लेकर जाने वाले 2500 से अधिक ठेले, ई-रिक्शा वाले सामान लेने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
इस दरमियान यहां ज्यादा भीड़ लगती है लिहाजा सतर्कता भी इसी समय ज्यादा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में मंडी में 13 सीसीटीवी कैमरों के अलावा लाउडस्पीकर युक्त 18 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों को भी हिदायत दी गई है कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी दुकान के सामने भीड़ न लगने पाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसी तरह जो भी ट्रक मंडी में दाखिल होते हैं, उनका और उनके चालक-खलासी का भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।