फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now department will have to give information about medicines used in Corona

अलर्ट: कोरोना में इस्तेमाल दवाओं की देनी होगी जानकारी, तीसरी लहर से पहले शासन दिए निर्देश

Mon, 23 Aug 2021 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 10:06 AM IST
सार

संभावित तीसरी लहर में दवाओं की दिक्कत न होने पाए, इसके लिए औषधि विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Now department will have to give information about medicines used in Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की जानकारी अब विभाग को देनी होगी। कोरोना की दूसरी लहर में दवाओं की किल्लत ने मरीजों और तीमारदारों को परेशान कर दिया था। संभावित तीसरी लहर में दवाओं की दिक्कत न होने पाए, इसके लिए औषधि विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की जानकारी अब दवा दुकानदारों को विभाग को देनी होगी, जिससे दवाएं कम होने पर विभाग उन्हें समय पर उपलब्ध करा सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में रेमडेसिविर, आइवरमेक्टिन, टोसिलीजुमैब, मिथाइल प्रेडिनिसोलोन जैसी दवाओं की जबरदस्त मारामारी थी। इन दवाओं की कालाबाजारी तक की गई। इस पर प्रशासन और औषधि विभाग ने इन दवाओं को खुद से बंटवाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


इन्हीं दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए शासन ने निर्देश दिए हैं कि इन दवाओं की उपलब्धता पर विशेष नजर रखी जाए। सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद दवा विक्रेता समिति व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और दुकानदारों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि कोरोना में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की उपलब्धता की जानकारी हर हाल में उपलब्ध कराएं, जिन दवाओं की कमी लगे, उसकी जानकारी पहले दी जाए जिससे कि समय रहते दवाएं मंगाई जा सके।


दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि सभी दुकानदारों से कहा गया है कि दवाओं की खरीद और बिक्री की जानकारी प्रतिदिन औषधि विभाग को जरूर दें। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं। वह विभाग को दवाओं से संबंधित जानकारी हर हाल में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed