फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Covid vaccination will be done door-to-door in Gorakhpur

कोरोना पर होगा वार: अब गोरखपुर में डोर-टू-डोर होगा कोविड टीकाकरण, गांवों में जाएगी मोबाइल वैन

Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में एक लाख से अधिक लोग दूसरी डोज नहीं लिए हैं, जबकि उनका समय पूरा हो चुका है। इसके अलावा अब कोरोना के लिए बने बूथों पर धीरे-धीरे पहुंचने वालों की संख्या कम हो गई है।

विज्ञापन
Now Covid vaccination will be done door-to-door in Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में अब डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण गोरखपुर में भी शुरू होगा। मोहल्लों व गांवों में मोबाइल वैन जाएगी और टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी केयर इंडिया को दी गई है।

विज्ञापन


जिले में एक लाख से अधिक लोग दूसरी डोज नहीं लिए हैं, जबकि उनका समय पूरा हो चुका है। इसके अलावा अब कोरोना के लिए बने बूथों पर धीरे-धीरे पहुंचने वालों की संख्या कम हो गई है। घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को चिह्नित करने में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम की मदद ली जाएगी। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में यह योजना शुरू हो चुकी है। एक सप्ताह में जिले में 20 से 25 मोबाइल वैन आने की उम्मीद है। उसके जरिये डोर-टू-डोर कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल वैन में स्टॉफ रहेगा

टीकाकरण के लिए मोबाइल वैन में वेरीफायर, वैक्सीनेटर, स्टॉफ नर्स व डॉक्टर मौजूद रहेंगे। वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा। जिन बुजुर्गों व बीमार लोगों को मोबाइल वैन तक आने में दिक्कत होगी, उनके घर जाकर टीम टीका लगाएगी।

नौ लाख लोगों को नहीं लगा है टीका
सीएमओ ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण शुरू हुआ है। विभाग ने 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 26 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। करीब नौ लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं। इन्हें भी जल्द से जल्द टीका लगाने की कोशिश की जा रही है। गांवों में टीमें जाकर लोगों को जागरूक व प्रेरित भी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed