फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now compost will be made by picking up garbage from house to house in Gorakhpur

गोरखपुर: अब घर-घर से उठेगा कूड़ा, बनाई जाएगी खाद

Mon, 15 Nov 2021 01:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 01:58 PM IST
सार

शहर में कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसको देखते हुए नगर निगम ने पांचों जोन के सभी 70 वार्डों के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Now compost will be made by picking up garbage from house to house in Gorakhpur
कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए अब नगर निगम घर-घर से कूड़ा उठवाएगा। कूड़ा उठाने के बाद नगर निगम कूड़े को डंपिंग यार्ड तक पहुंचाएगा। यहां सूखे और गीले कूड़े को पूरी तरह से अलग-अलग करने के बाद गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। सभी पांचों जोन के लिए अलग-अलग निविदा मांगी गई है।
विज्ञापन


शहर में कूड़े का उचित निस्तारण नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसको देखते हुए नगर निगम ने पांचों जोन के सभी 70 वार्डों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करते हुए एकत्रित कूड़े को डंपिंग यार्ड में पहुंचाने तक के कार्य एवं यूजर चार्ज वसूलने के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के काम के अंतर्गत घरों से गीले एवं सूखे कूड़े के रूप में अलग-अलग कूड़ा कलेक्शन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद सूखे कूड़े को नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 56 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बनवाए गए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


एमआरएफ में होगी कूड़े की अलग छंटाई-बिनाई
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में सूखे कूड़े की छंटाई बिनाई एवं सफाई करने के बाद वहां पर स्थापित कराई जा रही मशीनों के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट को कटर मशीन से कटिंग कराते हुए प्राप्त मैटेरियल को फिर से उपयोग के लिए इच्छुक फर्मों को बेचा जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि वहां कटर मशीन प्लांट पर स्थापित करा दिया गया है। इसी प्रकार कागज, दफ्ती, थर्माकोल, धातु, शीशी-बोतल आदि को अलग-अलग एकत्रित करते हुए इच्छुक व्यक्ति को बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed