फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now children will get better facilities in railway hospital gorakhpur

गोरखपुर: रेलवे अस्पताल में अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, खास तरीके से बनाया गया है वार्ड

Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Oct 2021 12:31 PM IST
सार

महाप्रबंधक ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के कोविड से बचाव और उनके उपचार के लिए यह अत्याधुनिक पीडियाट्रिक कोविड वार्ड बनाया गया है। इसे बनाने में इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
Now children will get better facilities in railway hospital gorakhpur
गोरखपुर रेलवे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल में सोमवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने 20 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन किया। इस वार्ड के सक्रिय होने के बाद अस्पताल में बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के कोविड से बचाव और उनके उपचार के लिए यह अत्याधुनिक पीडियाट्रिक कोविड वार्ड बनाया गया है। इसे बनाने में इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ कोविड ही नहीं, किसी भी बीमारी से गंभीर रूप से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए सभी जरूरी संसाधन इस वार्ड में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे महिला संगठन द्वारा 90 लॉकर अस्पताल को भेंट स्वरूप दिए जाने की सराहना की। कहा कि यह रेलवे चिकित्सालय बहुत बड़ा और साफ-सुथरा है। अस्पताल की गुणवत्ता जितनी बढ़ा सकें उतना ही अच्छा होगा। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डीके सिंह, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. वी नागाप्रसूनम्बा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एके शुक्ला, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी, रेलवे चिकित्सालय के चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार रुपये का सामूहिक पुरस्कार
अत्याधुनिक कोविड पीडियाट्रिक वार्ड को कम समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाए जाने में योगदान देने वाले रेलकर्मियों एवं चिकित्साकर्मियों को महाप्रबंधक ने 25 हजार रुपये सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की।


वार्ड में बेहतर हैं सुविधाएं
चिकित्सा निदेशक डॉ. कुमार उमेश ने बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें 10 बेड कोविड के मद्देनजर बनाए गए हैं। इसके साथ ही छह पीडियाट्रिक आईसीयू बनाया गया है। इसमें उपचार के लिए आवश्यक सभी उपकरण एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन मॉनीटर, सीपैप और वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed