फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now CCTV camera recording will not disappear from BRD

Gorakhpur News: अब बीआरडी से गायब नहीं होगी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग

Tue, 20 Feb 2024 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Now CCTV camera recording will not disappear from BRD
हर महीने का रखा जाएगा रिकॉर्ड, कर्मचारियों के लिए ड्रेस और परिचय पत्र का भी होगा प्रबंध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मरीज माफिया के खेल पर रोक लगाने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्त निर्णय लेना शुरू कर दिया है। इस बार न केवल पुलिस को डीबीआर सौंपी गई है, बल्कि आगे से इसके रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने का भी निर्णय लिया गया है। अब पुलिस पुराने रिकाॅर्ड भी खंगाल सकेगी। इसके अलावा कर्मचारियों के ड्रेस और परिचय पत्र पर भी विचार किया जा रहा है।
बीआरडी मेडिकल कालेज में सक्रिय दलाल अक्सर ही मरीजों को बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी अस्पतालों को बेच देते हैं। ऐसे मामलों में जब जांच शुरू होती है तो हर बार डीबीआर की रिकार्डिंग नहीं होने का बहाना बनाकर मामले की जांच ठप कर दी जाती है।
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आर्या ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। तीन दिन पहले जब एक अवैध अस्पताल को ऐसे मरीज बेचने की जानकारी हुई तो वह रात में ही दफ्तर पहुंचे और सारे रिकाॅर्ड जब्त कर पुलिस को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोंपू और गार्ड की व्यवस्था को बनाया जाएगा कारगर
अभी मेडिकल काॅलेज में दलालों की धरपकड़ के लिए गेट पर लगे लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जाता है। इसके अलावा यहां तैनात गार्ड भी बाहर से आने-जाने वालों पर नजर रखते हैं। इस व्यवस्था के बावजूद अस्पताल से मरीज बाहर भेजे जा रहे हैं। प्राचार्य ने इस पर निगरानी के लिए चल रही व्यवस्था को और अधिक सक्रिय करने का निर्णय लिया है।

--
वर्जन
इलाज की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ मरीजों को बरगलाकर बाहर ले जाने की व्यवस्था पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए नए सिरे से प्लानिंग की जा रही है। जल्द ही व्यवस्था में बदलाव दिखने लगेगा। मरीजों के इलाज में लापरवाही और मरीज बेचने जैसे काम मानवता के प्रति अपराध है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. सुनील कुमार आर्या, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed