{"_id":"623ab0693cc0f4679e5d1510","slug":"now-call-on-any-problem-solution-will-be-done-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब किसी भी परेशानी पर करें फोन, तुरंत होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब किसी भी परेशानी पर करें फोन, तुरंत होगा समाधान
Wed, 23 Mar 2022 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 AM IST
सार
ई-डिस्ट्रिक्ट में बनाया गया कंट्रोल रूम, सुबह छह से रात 10 बजे तक करेगा काम, जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में किसी भी तरह की परेशानी हो तो जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0551-2204196 पर फोन कर सकते हैं। जिला मुख्यालय के ई-डिस्ट्रिक्ट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो सुबह छह से रात 10 बजे तक काम करेगा।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया है कि शासन स्तर से जनता की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं 101-फायर ब्रिगेड, 102-महिला एंबुलेंस सेवा, 108 एक्सीडेंटल सेवा, 112-पुलिस सहायता, 1098-बच्चों की सहायता, 181-महिला हेल्पालाइन एवं 1090-वूमन हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। जिला मुख्यालय के ई-डिस्ट्रिक्ट में स्थापित कंट्रोल रूम में शिकायतों के संबंध में 0551-2204196 (प्रात: 6 से रात्रि 10 बजे तक) सेवा प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन
इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन, थाना विकास खंड, तहसील मुख्यालय के मुख्य जगहों पर इनको अंकित किया जाना आवश्यक है। इससे आवेदक अपने कार्यों को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा उक्त कार्यों के संबंध में संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकेंगे तथा शिकायत का निराकरण न होने की स्थिति में उपरोक्त अंकित दूरभाष, कंट्रोल रूम को सूचित कर सकेंगे।
विज्ञापन