फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now birth and death certificates can be made in your own area

गोरखपुर: अब अपने ही इलाके में बनवा सकेंगे जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र

Fri, 28 Jan 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

जोन-2 एवं जोन-4 में बनाया गया नगर निगम का जोनल कार्यालय हुआ शुरू, नगर निगम ने जोनवार मोहल्ले एवं गांव निर्धारित किए।

विज्ञापन
Now birth and death certificates can be made in your own area
नगर आयुक्त। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब जोन-2 और जोन-4 से जुड़े लोगों को जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम मुख्यालय नहीं जाना होगा। जोन-2 लालडिग्गी एवं जोन-4 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में बनाए गए कार्यालय में ही जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया जा सकता है। नगर निगम ने जोनवार वार्ड, वार्ड के मोहल्ले एवं नगर निगम में शामिल गांवों को निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि शहर के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा शहर को जोन में बांटते हुए जोन संख्या-02 के लोगों को लालडिग्गी एवं जोन संख्या-04 के नागरिकों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर कॉलोनी से संबद्ध करते हुए जोनल कार्यालय स्थापित किया गया है। इन दोनों जोन के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के लोगों की सुविधा के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जोनल कार्यालय से जारी किया जाएगा। इसके लिए जोनल अधिकारियों को निर्देशित भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

जोन नंबर दो

वार्ड संख्या  वार्ड का नाम  मोहल्ले
46 दाउदपुर- दाउदपुर आंशिक, रुस्तमपुर आंशिक, रसूलपुर आंशिक, बिलंदपुर आंशिक
21 बेतियाहाता- बेतियाहाता, रुस्तमपुर आंशिक
60 रुस्तमपुर- रुस्तमपुर आंशिक, चिलमापुर, भरवलिया खुर्द
65 महुई सुघरपुर- महुई सुघरपुर, मिर्जापुर
30 महेवा- महेवा, चकरा नंबर-1, तुर्कमानपुर आंशिक
55 अलहदादपुर- अलहदादपुर, मियां बाजार आंशिक, मेवातीपुर उर्फ चैनपुर
47 रायगंज- रायगंज, दक्षिणी, बेतियाहाता आंशिक, रायगंज उत्तरी, खुर्दमपुर
53 काजीपुर खुर्द- छोटेकाजीपुर, काजीपुर खुर्द आंशिक, रायगंज उत्तरी, खुर्दमपुर
67 शेषपुर- शेषपुर, खूनीपुर, दीवान दयाराम
35 बसंतपुर- बसंतपुर, बसतंतपुर मुतनाजा, हनुमानचक, रकाबगंज
59 हांसुपुर- हांसुपुर, तुर्कमानपुर
25 तुर्कमानपुर- तुर्कमानपुर आंशिक, पहाड़पुर
19 नौसड़- नौसड़, सम्मिलित 16 गांव- भरवलिया बुजुर्ग, कजाकपुर, बड़गो, मनहट, गायघाट बुजुर्ग, पथरा, बाघरानी, गायघाट खुर्द, सेमरा देवीप्रसाद, चकरा दोयम, चकरा सेयम, रामपुर तप्पा हवेली, सेंदुली बिंदुली, कठउर, पिपरातप्पत हवेली, झरवा, कांशीराम कॉलोनी- कांशीराम कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

जोन नंबर-4

वार्ड संख्या  वार्ड का नाम  मोहल्ले
8  जंगल बेनीमाधव- जंगल बेनी माधव नंबर-1, जंगल बेनीमाधव  नंबर-2
10 राजेंद्र नगर पश्चिमी- बरगदवां, रामपुर, नयागांव, राजेंद्रनगर (लच्छीपुर)
11 हुमायूंपुर उत्तरी- हुमायूंपुर उत्तरी
12 जनप्रिय बिहार- जनप्रिय बिहार कॉलोनी, हुमायूंपुर उत्तरी
16 लच्छीपुर- लच्छीपुर, मिर्जापुर पचपेड़वा
22 जटेपुर उत्तरी- जटेपुर उत्तरी
23 अंधियारी बाग- अंधियारी बाग, तकियाकवलदह
32 माधोपुर- बहरामपुर उर्फ पिपरापुर
33 रसूलपुर- रसूलपुर पट्टन, नथमलपुर
48 सूर्यकुंडधामनगर- सूर्यकुंडधामनगर, सिधारीपुर, तकियाकवलदह, रसूलपुर, दरियाचक
50 विकासनगर- विकासनगर (लच्छीपुर), जप्तीटोला
56 नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर- नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर
64 चक्सा हुसैन- चक्सा हुसैन
68 पुराना गोरखपुर- पुराना गोरखपुर, जाहिदाबाद
नगर निगम में शामिल चार गांव- लक्ष्मीपुर, तप्पा कस्बा, संझाई तप्पा कस्बा, जंगल बहादुर अली, नरुद्दीनचक

प्रमाणपत्र बनाने में न हो लापरवाही: नगर आयुक्त

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने की हिदायत दी है।
नगर आयुक्त ने यह निर्देश जोन संख्या 04 के निरीक्षण के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई देखी। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और लोगों को सुविधाजनक ढंग से सेवा देने का निर्देश दिया। वहीं नगर आयुक्त के निर्देश पर कान्हा उपवन प्रभारी नर्वदेश्वर पांडेय ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश क्रम में अभियान चलाते हुए सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा एवं छुट्टा पशुओं को प्रत्येक दिन नगर निगम गोरखपुर के पशु नियंत्रण टीम द्वारा पकड़ा जा रहा है। ऐसे पशुओं के खाने-पीने एवं पशु चिकित्सा की पर्याप्त सुविधा है। कान्हा उपवन परिसर में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed