{"_id":"63f3124001ceaec0b009d62a","slug":"now-atm-facility-will-also-be-available-at-small-stations-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब छोटे स्टेशनों पर भी मिलेगी एटीएम की सुविधा, सात स्टेशन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब छोटे स्टेशनों पर भी मिलेगी एटीएम की सुविधा, सात स्टेशन चिह्नित
Mon, 20 Feb 2023 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:55 AM IST
सार
डीआरएम वाराणसी ने ई-नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 13 से 15 मार्च तक टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन एटीएम लगाने के लिए बैंकों से तीन साल का अनुबंध करेगा। स्टेशनों पर स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
विस्तार
अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को एटीएम (ऑटोमेटेड ट्रेलर मशीन) की सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के 24 रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाए जाएंगे, इसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
डीआरएम वाराणसी ने ई-नीलामी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 13 से 15 मार्च तक टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन एटीएम लगाने के लिए बैंकों से तीन साल का अनुबंध करेगा। स्टेशनों पर स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। अप्रैल से एटीएम की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-बस्ती के चिन्हित स्टेशन
सिसवा बाजार, सलेमपुर, भटनी, भाटपाररानी, देवरिया सदर, चौरीचौरा, कप्तानगंज