{"_id":"5f5b62380a70b26f0e684fff","slug":"now-antra-and-chaya-will-be-available-near-house-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर के नजदीक मिलेगी अंतरा और छाया की सुविधा, इन्हें किया जाएगा प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर के नजदीक मिलेगी अंतरा और छाया की सुविधा, इन्हें किया जाएगा प्रशिक्षित
Fri, 11 Sep 2020 05:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:10 PM IST
सार
- 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, छह न्यू पीएचसी पर इसी माह होगी लांचिंग
- एएनएम सब सेंटर पर भी उपलब्ध कराई जा रही है यह सुविधा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार नियोजन के अस्थायी साधन त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन और साप्ताहिक गोली छाया की सुविधा अब लाभार्थियों को घर के नजदीक ही मिल सकेगी। इसी माह जिले के 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और छह नए प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर इसकी सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले के सभी एएनएम सब सेंटर पर भी हर बृहस्पतिवार को अंतराल दिवस पर अंतरा और छाया की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। कोरोना काल में योग्य दंपत्तियों के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी साधन पहली पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि जिले में कुल 102 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील हैं। इनमें से फिलहाल 20 केंद्रों और छह नई पीएचसी पर स्टॉफ को प्रशिक्षित कर अंतरा और छाया की लांचिंग की जाएगी। उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) के ड्रिस्ट्रिक्ट फैमिली प्लानिंग एक्सपर्ट (डीएफपीएस) के सहयोग से इसी माह प्रशिक्षण संपन्न करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि जिले के 529 एएनएम सब सेंटर पर अस्थायी साधन कंडोम, आईयूसीडी, ईसीपी, ओसीपी पहले से उपलब्ध हैं। एएनएम को प्रशिक्षित करने के उपरांत अंतरा और छाया की सुविधा नियमित तौर पर सभी एएनएम सब सेंटर तक पहुंचाई जाएगी।