{"_id":"6375c0e2249967633d01ca0c","slug":"now-21-names-including-digvijaynath-raghav-and-firaq-in-list-of-heroes-of-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आजादी के नायकों की सूची में अब दिग्विजयनाथ, बाबा राघवदास व फिराक समेत 21 नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आजादी के नायकों की सूची में अब दिग्विजयनाथ, बाबा राघवदास व फिराक समेत 21 नाम
Thu, 17 Nov 2022 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 10:34 AM IST
सार
देवरिया से बाबा राघवदास, राजा उदित नारायण सिंह, जगन्नाथ मल्ल, पं. विजयनाथ त्रिपाठी, केशव पांडेय, महावीर लाल श्रीवास्तव, देवता मणि तिवारी, महराजगंज से शिब्बन लाल सक्सेना, संतकबीरनगर से वली मोहम्मद, सिद्धार्थनगर से मेढ़ू खां और बस्ती से राजा उदय प्रताप सिंह का नाम इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
महंत दिग्विजयनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जंग ए आजादी में महंत दिग्विजयनाथ, बाबा राघवदास, फिराक गोरखपुरी, हनुमान प्रसाद पोद्दार, शिब्बन लाल सक्सेना जैसी शख्सियत को इतिहास के पन्ने पर पढ़ने को मिलेगा। गोरखपुर क्षेत्र के ऐसे 21 नामों को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से तैयार कराई गई 200 गुमनाम नायकों की सूची में शामिल किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने इन नामों को अपनी वेबसाइट पर जारी करके सूची को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के आग्रह पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के आचार्य और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद सदस्य प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने तैयार किया है। सूची में गोरखपुर से ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व गोपालनाथ के अलावा हनुमान प्रसाद पोद्दार, गोविंद बली सिंह, राजा हर प्रसाद मल्ल, हरि प्रताप तिवारी, अवधराज तिवारी, विद्याधर शाही, पहाड़ सिंह राजपूत, जगन्नाथ मिश्र और फिराक गोरखपुरी का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, देवरिया से बाबा राघवदास, राजा उदित नारायण सिंह, जगन्नाथ मल्ल, पं. विजयनाथ त्रिपाठी, केशव पांडेय, महावीर लाल श्रीवास्तव, देवता मणि तिवारी, महराजगंज से शिब्बन लाल सक्सेना, संतकबीरनगर से वली मोहम्मद, सिद्धार्थनगर से मेढ़ू खां और बस्ती से राजा उदय प्रताप सिंह का नाम इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद सदस्य प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय को भेजी गई आजादी के गुमनाम नायकों की सूची में कुछ और नाम शामिल हो सकते हैं। प्राथमिक रूप से 200 नाम भेजे गए हैं, जिनमें 21 नाम तत्कालीन गोरखपुर परिक्षेत्र के हैं।