{"_id":"61ed26fce2580c1c4e56a8c9","slug":"now-10-people-will-be-able-to-do-public-relations-by-going-door-to-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अब 10 लोग डोर टू डोर जाकर कर सकेंगे जनसंपर्क, चुनाव आयोग ने दी थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अब 10 लोग डोर टू डोर जाकर कर सकेंगे जनसंपर्क, चुनाव आयोग ने दी थोड़ी राहत
Sun, 23 Jan 2022 03:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:29 PM IST
सार
सभी मतदान कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। 30 हजार कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए जल्द ही उनका टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में अब 10 लोग एक साथ डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। कोविड के चलते पहले महज पांच लोगों को ही जनसंपर्क करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इस संबंध में कुछ छूट दे दी है। हालांकि रैलियों-सभाओं पर 30 जनवरी तक रोक लगा दी गई है। फिलहाल जनसंपर्क में पांच लोगों की संख्या बढ़ाए जाने से पार्टियों को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
उप निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश का सभी को पालन करना होगा। आयोग ने पांच लोगों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी है। ऐसे में जनसंपर्क के लिए जाने वाले इस बात का ध्यान रखें कि 10 से ज्यादा लोग एक साथ न हों।
विज्ञापन
काफिले में शामिल होंगी अधिकतम पांच गाड़ियां
उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी काफिले में पांच से अधिक गाड़ियां नहीं होंगी। निर्धारित संख्या से अधिक गाड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। पहले दो काफिले के बीच 100 मीटर का गैप होता था, इस बार एक काफिला जाने के आधा घंटा बाद ही दूसरा काफिला जा सकता है।
सभी कर्मियों को दी जा रही है बूस्टर डोज
सभी मतदान कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। 30 हजार कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए जल्द ही उनका टीकाकरण पूरा हो जाएगा।