फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to one thousand consumers who applied for PD

Gorakhpur News: पीडी आवेदन करने वाले एक हजार उपभोक्ताओं को नोटिस

Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Notice to one thousand consumers who applied for PD
बिजली निगम के उपभोक्ता पीडी के बाद परिसर से मीटर उतरवाकर नहीं कर रहे निगम से संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम की ओर से स्थायी विच्छेदन ( पीडी) का आवेदन करने वालों को नोटिस भेजा जा रहा है। आवेदन के बाद इन उपभोक्ताओं ने आखिरी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इस क्रम में पूरे मंडल में करीब एक हजार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। ये वो उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पीडी के लिए आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा किया था। परिसर से मीटर उतरने के बाद इन उपभोक्ताओं ने कभी बिजली निगम में संपर्क नहीं किया।

अभियंताओं का कहना है कि कनेक्शन पीडी के आवेदन के बाद मीटर उतारा जाता है। इसके बाद उतारे गए मीटर में दर्ज रीडिंग के आधार पर बिल बनाया जाता है। कनेक्शन की जमानत राशि को बिल से घटाया जाता है। यह बिल जमा करने के बाद अधिशासी अभियंता आफिस मेमोरेंडेम जारी करते हैं। लेकिन, मीटर उतारने के बाद अंतिम बिल जमा नहीं करने से धीरे-धीने इस बिजली बिल में प्रति किलोवाट के दर से फिक्स चार्ज जुड़ते जाता है। यही बिजली बिल लंबे समय बाद फिर उपभोक्ताओं को सताता है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीडी का आवेदन करने वाले अंतिम बिजली बिल जरूर जमा करें। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed