{"_id":"6154c6838ebc3e0ded693660","slug":"notice-to-four-heads-of-departments-for-not-running-classes-gorakhpur-city-news-gkp411124182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: कक्षाएं न चलने पर विद्यार्थियों ने कुलपति से की शिकायत, चार विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: कक्षाएं न चलने पर विद्यार्थियों ने कुलपति से की शिकायत, चार विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी
Thu, 30 Sep 2021 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 PM IST
सार
दोपहर करीब 12:10 बजे कला संकाय भवन पहुंचे कुलपति ने भवन की साफ-सफाई, पेयजल और खस्ताहाल शौचालयों पर भी नाराजगी जताई और विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन की तैयारियां जांचने कुलपति प्रो. राजेश सिंह बुधवार को कला संकाय भवन पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने चार विभागों की कक्षाएं नहीं चलने की शिकायत की, जिस पर कुलपति ने विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और तत्काल कक्षाएं शुरू कराने को कहा। दोपहर करीब 12:10 बजे कला संकाय भवन पहुंचे कुलपति ने भवन की साफ-सफाई, पेयजल और खस्ताहाल शौचालयों पर भी नाराजगी जताई और विभागाध्यक्षों से प्रस्ताव देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति को बताया कि शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास की कक्षाएं नहीं चल रही हैं। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि सभी भवनों की रंगाई-पुताई, शौचालय, डेस्क व बेंच की पेटिंग आदि कार्य जल्द कराए जाएंगे ताकि नैक मूल्यांकन के पहले कोई खामी न रहे। निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नंदिता सिंह, नैक सलाहकार डॉ. नरेश त्रिखा, कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, आदि लोग उपस्थित रहे।
छात्र नेताओं ने इंजीनियर का किया घेराव
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभागों में पेयजल, वाटर कूलर, पंखा आदि सुविधाओं की मांग के समर्थन में छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन में इंजीनियर का घेराव किया। छात्र नेताओं ने कला संकाय भवन का निरीक्षण कर कुलपति को समस्याओं से अवगत कराया। कुलपति ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। छात्र नेता नितेश मिश्रा ने कहा कि आश्वासन नहीं बल्कि छात्र हितों के पक्ष में काम होना चाहिए। इस दौरान निखिल उपाध्याय, सुमित गोस्वामी, शिवम मिश्रा, पीयूष द्विवेदी, अभिनय तिवारी, विशाल वर्मा, विजय यादव, शुभम कुमार, सुमित त्रिपाठी, पवन कुमार मौजूद रहे।