फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to education officer and 71 principals after tough stand of the city mla

नगर विधायक के सख्त रुख के बाद जागा विभाग, नगर शिक्षा अधिकारी व 71 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Wed, 29 Jan 2020 09:59 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 29 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to education officer and 71 principals after tough stand of the city mla
स्कूल में बच्चे, फाइल फोटो - फोटो : School
 लोक लेखा समिति की बैठक में एक दिन पहले फजीहत झेलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने अब प्राथमिक शिक्षा की स्थिति सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को विभाग की ओर से नगर क्षेत्र के 71 विद्यालयों में लगातार घट रही विद्यार्थियों की संख्या को लेकर नगर शिक्षा अधिकारी और 71 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही पांच दिन के अंदर अपना जवाब देने का समय दिया है। माना जा रहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों पर विभाग की ओर से शिकंजा कसना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जारी नोटिस के मुताबिक विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम मिली है जिसे स्पष्ट रूप से बाल शिक्षा अधिकार के अधिनियम का उल्लंघन बताया गया है। एक दिन पहले ही विभाग की ओर से लोकलेखा समिति की बैठक में नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की ओर से प्राथमिक शिक्षा की स्थिति पर असंतोष जताया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बेपटरी हुई शिक्षा के लिए अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद से ही विभाग ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के 75 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले 12 शिक्षक, दो शिक्षा मित्र के एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही एक शिक्षा मित्र को नोटिस जारी किया गया। वहीं बुधवार को औचक निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों के उपस्थिति के  रिकार्ड को तलब किया गया। कम उपस्थिति पर नगर शिक्षा अधिकारी और 71 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात विद्यालयों का निरीक्षण अभी बाकी

नगर क्षेत्र में 78 परिषदीय विद्यालय मौजूद हैं। मंगलवार के निरीक्षण के दौरान 75 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। 71 की रिपोर्ट तैयार होने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। शेष चार विद्यालयों को 31 जनवरी को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं बाकि बचे तीन विद्यालयों का निरीक्षण भी उसी दिन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed