फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notice to 54 council teachers in gorakhpur

गोरखपुर: मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी न देने वालों को आखिरी चेतावनी, 54 परिषदीय शिक्षकों को नोटिस

Tue, 21 Dec 2021 11:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

नोटिस के मुताबिक अगर 28 दिसंबर तक शिक्षक अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Notice to 54 council teachers in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानव संपदा पोर्टल पर अपनी सर्विस बुक का रिकॉर्ड अपलोड करने में आनाकानी करने वाले 54 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने आखिरी चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


नोटिस के मुताबिक अगर 28 दिसंबर तक शिक्षक अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके साथ ही बार-बार चेतावनी के बाद पोर्टल पर शैक्षिक अभिलेख अपलोड नहीं करने वाले इन शिक्षकों की सूची एसटीएफ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है उनमें 16 प्रधानाध्यापक, 24 सहायक अध्यापक, 11 शिक्षामित्र व तीन अनुदेशक शामिल हैं। बीएसए रमेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की ओर से गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसे 54 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed