गोरखपुर: टैक्स नहीं जमा करने पर 2969 वाहन स्वामियों को नोटिस, 19 को नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
गोरखपुर जिला प्रशासन ने 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन चरगांवा स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआई) में किसी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य नहीं होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरटीओ ने टैक्स नहीं भरने वाले व्यावसायिक वाहनों मालिकों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। टैक्स के लिए जिले के 2969 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर कर विभाग ने आरसी जारी कर वसूली भी शुरू कर दी है। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि अधिकतर वाहन स्वामी पिछले दस साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद भी वे टैक्स को लेकर उदासीन बने हुए हैं। ऐसे में 307 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी कर दिया गया है।
विभागीय कर्मचारी भी वाहन स्वामियों से फोन पर संपर्क कर टैक्स व कार्रवाई के बारे में अवगत करा रहे हैं। इसके अलावा अभियान चलाकर वाहनों के चालान की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। नौ मार्च से अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले में अभी तक 100 वाहनों का चालान किया जा चुका है।
19 को नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
गोरखपुर जिला प्रशासन ने 19 मार्च को होली का अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन चरगांवा स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआई) में किसी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य नहीं होंगे। पहले से मिले स्लॉट को 21 मार्च को रीशेड्यूल कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल ने बताया कि 19 मार्च वाले बुक स्लॉट पर अब 21 मार्च को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।