{"_id":"630f3c9be815fa7c9d15fbb3","slug":"notice-sent-to-five-student-leaders-who-protested-in-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: DDU ने पांच छात्रनेताओं को भेजा नोटिस, पूछा- तीन दिन में बताएं, आगजनी के वक्त कहां थे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: DDU ने पांच छात्रनेताओं को भेजा नोटिस, पूछा- तीन दिन में बताएं, आगजनी के वक्त कहां थे?
Wed, 31 Aug 2022 04:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Aug 2022 04:18 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई आगजनी के वक्त कहां थे? तीन दिनों में इसका लिखित जवाब खुद नियंता कार्यालय में उपस्थित होकर दें। गौरव वर्मा ने बताया कि नोटिस का जवाब नियंता को दे दिया हूं।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में आगजनी और फायरिंग के मामले में आरोपियों की पहचान कर पाने में विफल विवि प्रशासन ने नया पैंतरा अपनाया है। इस मामले में विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करने वाले छात्रनेता अब निशाने पर हैं।
विज्ञापन
मामले में विश्वविद्यालय ने पांच छात्र नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्र नेता गौरव वर्मा, नितेश मिश्र, आर्या यादव, योगेश प्रताप सिंह और शिवम मिश्र को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में छात्रनेता से पूछा गया है कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में हुई आगजनी के वक्त कहां थे? तीन दिनों में इसका लिखित जवाब खुद नियंता कार्यालय में उपस्थित होकर दें। गौरव वर्मा ने बताया कि नोटिस का जवाब नियंता को दे दिया हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्र हितों के लिए विश्वविद्यालय में संघर्ष करने के परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय प्रशासन आए दिन प्रवेश निरस्त करने से लेकर मुकदमा कराने धमकी देता रहता है। इसी क्रम में यह कारण बताओ नोटिस दिया गया है।