फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Not just the border; the mobile screen is also a frontier of national security.

Gorakhpur News: सीमा ही नहीं, मोबाइल की स्क्रीन भी राष्ट्रीय सुरक्षा का मोर्चा

Tue, 15 Sep 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 15 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Not just the border; the mobile screen is also a frontier of national security.
गोरखपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा की जंग अब सिर्फ सीमा पर नहीं लड़ी जा रही। साइबर स्पेस, ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और दुष्प्रचार भी देश की सुरक्षा के नए मोर्चे बन चुके हैं। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में शिक्षक उन्मेष योजना के तहत सोमवार को ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में रक्षा अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य विवेक विश्वकर्मा ने बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ अब केवल सीमा और सैन्य शक्ति की सुरक्षा नहीं है। इसमें आर्थिक मजबूती, तकनीकी क्षमता, राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक सद्भाव और नागरिक सुरक्षा भी शामिल हैं। आधुनिक युद्ध में साइबर हमले और सूचना युद्ध बिना पारंपरिक रणभूमि के भी देश के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। डिजिटल माध्यमों के विस्तार के साथ गलत और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार सामाजिक अस्थिरता पैदा कर सकता है। ड्रोन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकों का दुरुपयोग भी सुरक्षा के लिए चुनौती है। इसके अलावा आतंकवाद, सीमा विवाद, समुद्री सुरक्षा, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी पारंपरिक चुनौतियां भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जल-ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, महामारी और खाद्य सुरक्षा को भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी आत्मनिर्भरता, सुरक्षित डिजिटल ढांचा और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सरकार, सेना और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है। सजग और जिम्मेदार नागरिक भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक उन्मेष योजना के संयोजक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed