{"_id":"5fbbc47d1105907fec4ed7fa","slug":"not-a-single-corona-patient-in-kushinagar-for-first-time-in-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Alert: यूपी के इस जिले में छह माह में पहली बार नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Alert: यूपी के इस जिले में छह माह में पहली बार नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज
Mon, 23 Nov 2020 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Nov 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
COVID-19
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जिन 741 लोगों की रिपोर्ट आई है वे सभी निगेटिव पाए गए। इसके अलावा पहले से संक्रमित पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मरीज 26 बचे हैं। बीते छह माह में यह पहला मौका है जब कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला।
जिले में छह मई को कोरोना का पहला केस हाटा कोतवाली क्षेत्र में मिला था। तब से लेकर अब तक स्वास्थ्य विभाग 2,08,678 लोगों की कोरोना जांच करा चुका है। सोमवार को भी 1713 लोगों की जांच हुई। इसमें से 741 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिनकी रिपोर्ट आई वे सभी निगेटिव पाए गए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि लगातार जांच व इलाज से कोरोना के केस में तेजी से कमी आई है। सोमवार को कोई नया केस नहीं मिला। जिले में अब तक 5500 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 5416 लोग ठीक भी हो चुके हैं। इसमें से पांच मरीज सोमवार को ठीक हुए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या केवल 26 है।
विज्ञापन
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में संक्रमण दर अब 2.64 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत हो चुकी है। इसके अलावा मृत्यु दर केवल 1.05 प्रतिशत है। डीएम ने कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को लेकर लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि केस कम आ रहे हैं। परंतु सावधानी हटते ही स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए मास्क व सैनिटाइजर के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।