फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Northeast Railway Administration released timetable of four pairs of passenger trains

काम की बात: चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
सार

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेनें स्पेशल के रूप में ही चलाई जाएंगी। कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Northeast Railway Administration released timetable of four pairs of passenger trains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-नौतनवां सहित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेनें स्पेशल के रूप में ही चलाई जाएंगी। कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


ट्रेनों की समय सारिणी
05469 गोरखपुर-नौतनवां स्पेशल 22 नवंबर से सुबह 06:10 बजे रवाना होकर 08:45 बजे नौतनवां पहुंचेगी।
05470 नौतनवां-नकहा जंगल स्पेशल 22 नवंबर से सुबह 09.40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे नकहा पहुंचेगी।
05471 नकहा जंगल-नौतनवां स्पेशल 22 नवंबर से अपराह्न 02:30 बजे रवाना होकर शाम 04:50 बजे नौतनवां पहुंचेगी।
05472 नौतनवां-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर से शाम 06:50 बजे रवाना होकर रात 09:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01748 बनारस-भटनी स्पेशल 18 नवंबर से सुबह 06:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:10 बजे भटनी पहुंचेगी।
01747 भटनी-वाराणसी सिटी स्पेशल 18 नवंबर से अपराह्न 03:20 बजे रवाना होकर रात 08:10 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
05450 गोरखपुर-नरकटियागंज स्पेशल 22 नवंबर से शाम 06:05 बजे रवाना होकर रात 10:37 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।
05449 नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

बदले हुए समय से चलेगी गोंडा-बहराइच डेमू
05373/05374 और 05471/05472 गोण्डा-बहराइच-गोंडा डेमू स्पेशल 15 नवंबर से बदले हुए समय से चलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


18 को निरस्त रहेगी दरभंगा-अमृतसर स्पेशल
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेण्डी स्टेशन के बीच 16 से 21 नवंबर तक दोहरीकरण से संबंधित निर्माण कार्य चलेगा। इस दौरान दर्जन भर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 18 नवंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर तथा 20 नवंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पहले इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed