{"_id":"653188aa3e090aed920c3037","slug":"north-eastern-railway-defeated-north-western-railway-in-quarter-finals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-342794-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्वार्टर फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्वार्टर फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित 71वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में पूर्वाेत्तर रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 18-10 अंको से शिकस्त देकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में सेंट्रल रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे को 50-32 से हराया। पूर्वाेत्तर रेलवे टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सुनील, प्रवेश, अमित नागर एवं रोहित गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नरसा सुधीर श्रीवास्तव, रेलवे स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के ऑब्जर्वर पवन कुमार, भारतीय रेलवे कबड्डी टीम के कोच एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित खिलाडी संजीव बलियान, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह, कोच अरविंद कुमार पांडेय, कबड्डी सचिव ओंकार सिंह समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।