फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Normalcy at railway stations after Corona alert

अफवाह पर लगाम: कोरोना को लेकर रेलवे स्टेशनों पर स्थिति सामान्य, ट्रेंन बंद होने की सूचना गलत

Fri, 09 Apr 2021 07:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 07:55 PM IST
सार

  • महाप्रबंधक ने कहा, एनईआर में 82 जोड़ी ट्रेनें चल रहीं
  • प्रदेश सरकार ने की मांग तो चलाएंगे कोविड स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
Normalcy at railway stations after Corona alert
Railway station - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा, कुल 82 जोड़ी ट्रेनें इस समय चल रहीं हैं। कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर ढेर सारी अफवाहें चल रही हैं, उनसे बचने की जरूरत है। रेलवे स्टेशनों पर स्थिति सामान्य है। प्रदेश सरकार ने मांग की तो कोविड स्पेशल ट्रेन भी चलाएंगे।

विज्ञापन


महाप्रबंधक शनिवार को अपने सभागार में पत्रकारों से मुखातिब थे। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी व मीडिया कर्मी भी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।
महाप्रबंधक ने कहा कि पिछले दस दिनों में बीमारी तेजी से बढ़ी है। कोरोना की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने स्टेशनों पर बूथ बढ़ाएं हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


फ्रंट लाइन के कर्मचारियों को मास्क के साथ हेड शील्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एचसी प्रसाद, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन पर चार बूथ बनाए गए
महाप्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार सुबह से गोरखपुर जंक्शन पर कोरोना की जांच के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। दो बूथ प्लेटफॉर्म पर बने हैं और दो मोबाइल वैन लगाई गई हैं।

एनईआर में कांटेक्टलेस टिकट चेकिंग होगी
महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में भी जल्द ही कांटेक्टलेस टिकट चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मशीन का इंतजाम किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed