{"_id":"65376ec17cb93a76430668b4","slug":"normal-situation-seen-at-gorakhpur-station-no-crowd-in-trains-going-to-delhi-2023-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर स्टेशन पर दिखी सामान्य स्थिति, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में नहीं रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर स्टेशन पर दिखी सामान्य स्थिति, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में नहीं रही भीड़
Tue, 24 Oct 2023 12:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:44 PM IST
सार
दशहरा में बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घरों को लौटते हैं। रेलवे ने इसके लिए पहले से ही अतिरिक्त गाड़ियां चला रखी हैं। वहीं रेल यात्रियों ने भी एक-दो दिन पहले ही अपनी यात्रा का प्लान किया था, जिसके चलते नवमी के दिन भीड़ बिल्कुल नजर नहीं आई।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों पर भीड़ को लेकर रेल प्रशासन की अतिरिक्त व्यवस्था का फायदा यात्रियों को मिला है। सोमवार को गोरखपुर जंक्शन पर शाम चार बजे भी सन्नाटा था। टिकट काउंटर और पूछताछ कार्यालय पर गिनती भर के लोग नजर आए। वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी यात्री आराम से अपनी सीटों पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
दशहरा में बड़ी संख्या में लोग बाहर से अपने घरों को लौटते हैं। रेलवे ने इसके लिए पहले से ही अतिरिक्त गाड़ियां चला रखी हैं। वहीं रेल यात्रियों ने भी एक-दो दिन पहले ही अपनी यात्रा का प्लान किया था, जिसके चलते नवमी के दिन भीड़ बिल्कुल नजर नहीं आई।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे प्लेटफार्म पर गिनती भर के लोग ही नजर आ रहे थे, जबकि आम दिनों में तीन से पांच बजे के बीच टिकट काउंटर, पूछताछ कार्यालय और प्लेटफार्म पर हर जगह भीड़ ही नजर आती है। स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में भी इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे।
गोरखधाम एक्सप्रेस में एसी व स्लीपर ही नहीं जनरल डिब्बे में भी भीड़ कम नजर आई। सत्याग्रह में एसी थ्री में कुछ सीटें ट्रेन आने से पहले तक खाली थीं। रेलवे के जानकारों का कहना है कि यात्रियों की भीड़ सुबह सात से आठ बजे वापसी वाली ट्रेनों में ही दिख रही है।