{"_id":"621dacd4d0981009886ffffd","slug":"noise-of-publicity-will-stop-at-six-o-clock-in-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: आज शाम छह बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, डोर-टू-डोर प्रचार की रहेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: आज शाम छह बजे थम जाएगा प्रचार का शोर, डोर-टू-डोर प्रचार की रहेगी छूट
Tue, 01 Mar 2022 10:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:49 AM IST
सार
मतदान से एक दिन पहले बुधवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियों को बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में चुनाव प्रचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छठवें चरण में जिले की नौ विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई जनसभा, रैली या रोड शो नहीं कर सकेगा। गाड़ियों पर लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं कर सकेंगे। स्टार प्रचारकों को प्रतिबंध शुरू होने ऐ पहले जिला छोड़ना पड़ेगा। हालांकि प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
उधर, सभी दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। ताबड़तोड़ जनसभाएं, रोड शो और मोटरसाइकिल रैली हो रही है। भोर से शुरू हो रहा प्रचार देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को सुबह से ही भाजपा, कांग्रेस, बसपा और सपा समेत कई अन्य दलों व निर्दल प्रत्याशियों की जनसभाएं होंगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इससे पहले स्टार प्रचारकों को जिले से बाहर जाना पड़ेगा। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट इसकी निगरानी करेंगे। किसी ने भी निर्वाचन आयोग के निर्देश की अनदेखी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
मतदान से एक दिन पहले बुधवार शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियों को बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।