फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   noise of election campaign stopped today polling parties will camp at booths

UP Election 2022: चुनावी प्रचार का शोर थमा, आज बूथों पर डेरा डालेंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 02 Mar 2022 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 10:17 AM IST
सार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर से सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अब जनसभा, रैली, रोड शो पर प्रतिबंध, डोर-टू-डोर प्रचार की छूट रहेगी, निगरानी भी तेज हुई।

विज्ञापन
noise of election campaign stopped today polling parties will camp at booths
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठवें चरण के तहत जिले की नौ सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब किसी भी तरह की जनसभा, रैली या रोड शो नहीं होगा।  गाड़ियों पर लाउडस्पीकर से प्रचार भी नहीं कर सकेंगे। प्रतिबंध शुरू होने के पहले सभी स्टार प्रचारकों ने जिला छोड़ दिया। अब बुधवार की शाम तक प्रत्याशी व उनके समर्थक डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकेंगे।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर से पोलिंग पार्टियां संबंधित विधानसभा की बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी। देर शाम तक हर बूथ पर ये पार्टियां पहुंच जाएंगी। सभी मतदान कर्मचारियों को सुबह सात बजे यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन पहले से वाहन, अधिगृहीत कर वहां खड़े कराए गए हैं। मतदान कर्मचारी, अपनी-अपनी पोलिंग पार्टी से मुलाकात कर ईवीएम व वीवीपैट समेत अन्य मतदान सामग्री प्राप्त कर विधानसभावार लगीं बसों से अपने बूथों पर प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। सभी स्टार प्रचारक जिले से चले गए। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस को इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर भी प्रतिबंध का उल्लंघन न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां से मिलेगी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री

कैंपियरगंज    दीक्षा भवन
पिपराइच    दीक्षा भवन
गोरखपुर शहर    वाणिज्य भवन
गोरखपुर ग्रामीण    दीक्षा भवन
सहजनवां    दीक्षा भवन
खजनी    बैडमिंटन हाल
चौरीचौरा    कला संकाय
बांसगांव    कला संकाय
चिल्लूपार    कन्वेंशन हाल


ये हैं विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर

विधानसभा    रिटर्निंग ऑफिसर
कैंपियरगंज    एसडीएम कैंपियरगंज
पिपराइच    एसीएम
गोरखपुर शहर    एसडीएम सदर
सहजनवां    एसडीएम सहजनवां
खजनी    एसडीएम खजनी
चौरीचौरा    एसडीएम चौरीचौरा
बांसगांव    एसडीएम बांसगांव
चिल्लूपार    एसडीएम गोला

विधानसभा सीट    पुरुष    महिला    अन्य    कुल
कैंपियरगंज    2,05,131    1,77,466    36    3,82,633
पिपराइच    2,20,222    1,85,837    49    4,06,108
गोरखपुर शहर    2,47,894    2,15,949    80    4,63,923
गोरखपुर ग्रामीण    2,25,155    1,93,515    25    4,18,695
सहजनवां    2,05,582    1,72,670    17    3,78,269
खजनी    2,05,098    1,73,556    11    3,78,665
चौरीचौर    1,91,046    1,63,050    42    3,54,138
बांसगांव    2,08,353    1,71,782    16    3,80,151
चिल्लूपार    2,31,826    1,97,228    04    4,29,058
कुल-      19,40,307    16,51,053    280    35,91,640

कुल वोटर    35,91,640
पुरुष    19,40,307
महिला    16,51,053

युवा 29 साल तक    6,19,173
अन्य    280

 

ये हैं पहचानपत्र के विकल्प

  • मतदाता पहचानपत्र
  • आधारकार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचानपत्र
  • शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचानपत्र
  • विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि
  • फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र


समय से लाइन में लग गए हैं तो मिलेगा वोट देने का मौका

मतदान का समय खत्म हो गया लेकिन लाइन में हैं तो भी मतदान करने का मौका मिलेगा। मतदान सुबह सात बजे शाम छह बजे तक होगा। शाम छह बजे तक जो वोटर लाइन में लग जाएंगे वे टाइम खत्म होने के बाद भी वोट कर सकेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि जो वोटर छह बजे तक लाइन में लग जाएंगे वे सभी वोट दे सकेंगे। भले ही लाइन खत्म होने में कितना ही समय क्यों न लग जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed